जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गई। पार्टी की प्रदेश प्रभारी सचिव सरिता पटेल ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव एवं त्रिस्तरीय चुनाव में सभी सीटों पर पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी। चुनाव में पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने प्रत्याशियों को जीत का सेहरा बांधने में अपना योगदान दे। उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी की मंशा है कि जिला पंचायत का चुनाव पार्टी मजबूती के साथ लड़े। चुनाव में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित प्रदेश के पदाधिकारी और राष्ट्रीय पदाधिकारी जल्द ही प्रत्याशियों को ताकत देने के लिए जनसंपर्क और सभाएं शुरू करेंगे। प्रदेश सरकार सभी मुद्दों पर नाकाम है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा कर दी जाएगी। जो प्रत्याशियों का चयन कर उसकी सूची फाइनल करेगी। बैठक में प्रमुख इंद्रमणि दुबे, धर्मेंद्र निषाद, हीरालाल पाल, आजम जैदी, नीलम साहू, राकेश मिश्रा, राजीव निषाद, संजय माली, विजय प्रताप सिंह, सत्यवीर सिंह, संदीप सोनकर, अजय सोनकर आदि मौजूद रहे। संचालन विशाल सिंह हुकुम ने किया।