फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड की प्रगति नहीं बताने पर सीएचसी अधीक्षक को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कडोभी। क्षेत्र के बलरामपुर गांव में बुधवार को केराकत विधायक दिनेश चौधरी और मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आयुष्मान कार्ड की प्रगति के संबंध में समुचित जवाब न देने पर सीएचसी बीरीबारी के अधीक्षक डॉ. एसके वर्मा को फटकार लगाई। विद्युत मीटर लगाने के नाम पर पैसा मांगने की शिकायत पर जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीडीओ ने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति के संबंध में समुचित जबाब नहीं देने पर सीएचसी बीरीबारी के अधीक्षक को फटकार लगाते हुए प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करने का निर्देश दिया। कहा इसका लाभ अधिक से अधिक लाभार्थियों को मिले। छूटे हुए सभी पात्रों का पंजीकरण सुनिश्चित करें। बलरामपुर निवासी इस्लाम ने विद्युत मीटर लगाने के नाम पर बिजली कर्मियों पर पैसे मांगने का आरोप लगाया। इस पर सीडीओ ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बलरामपुर की रहने वाली संगीता पत्नी स्व. मोनू खरवार ने बताया कि मेरे पति की मौत दो जनवरी 2019 को दुर्घटना में हुई थी, लेकिन आज तक दुर्घटना बीमा का लाभ नहीं मिला। इस पर सीडीओ ने तत्काल बीमा का लाभ देने को निर्देश दिया। केराकत विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि जन चौपाल लगाने का उद्देश्य है कि सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले। साथ ही उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सके। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय पांडेय, एसडीएम चंद्र प्रकाश पाठक, बीडीओ राम दरश चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें