फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्हनी चुनाव में दमदारी से उतरेगी कांग्रेस: अजय

विज्ञापन
जोगियापुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर मल्हनी उपचुनाव क संबध में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठ? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार के चयन के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षकों का दल रविवार को जौनपुर पहुंचा। तीन सदस्यीय दल ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनाव के बारे में जानकारी ली। बैठक कर रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक दल का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत से मल्हनी उपचुनाव में उतरेगी। मल्हनी का परिणाम पूरे प्रदेश में बड़ा संदेश लेकर आएगा। कहा कि आज देश का किसान बड़े ही कठिन दौर से गुजर रहा है। इस समय सरकार को एमएसपी व किसानों की फसल खरीद के लिए मदद करनी चाहिए थी लेकिन भाजपा सरकार अपने अमीर दोस्तों को कृषि क्षेत्र में घुसाने के लिए आतुर है। वह किसानों की बात तक नहीं सुनना चाहती। देश में बिना रोजगार युवा शक्ति का भविष्य अंधकारमय हो गया है। पिछले छह साल में युवा शक्ति को रोजगार के नाम पर सिर्फ झूठे आश्वासन मिले बेरोजगारी आसमान छू रही है। मल्हनी का नौजवान, युवा, छात्र, किसान सरकार के जुमलों का जबाव अपने वोट की ताकत से देने को तैयार इंतजार कर रहा है। संगठन महासचिव मकसूद खां ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश के साथ जौनपुर में जंगलराज का भयावह रुप दिख रहा है। तीन सदस्यीय पर्यवेक्षक दल में पूर्व विधायक रामजियावन भी शामिल रहे। इस मौके पर शैलेंद्र किशोर पांडेय मधुकर, ओमप्रकाश ओझा, शकुंतला शुक्ला, पंकज सोनकर, महमूद अंसारी, लालता चौधरी, पुष्पा निषाद, देवराज पांडेय, सुरेंद्र वीर विक्रम सिंह, इंद्रमणि दुबे, डॉ राकेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें