फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: यूपीआई पर एमडीआर के खिलाफ कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
एडीएम परमानंद झा को ज्ञापन सौंपते कांगेस के नेता। कांग्रेस
विज्ञापन
जौनपुर। ऑनलाइन खरीदारी के लेन-देन पर मोदी सरकार की ओर से यूपीआई भुगतान पर लगाए गए एमडीआर कर के विरोध में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्री मांग पत्र एडीएम परमानंद झा को सौंपा। धरना सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार जनविरोधी है। सरकार की सभी नीतियां जनता को परेशान करने वाली बन रहीं हैं। डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने एमडीआर कर को जनता को लूटने वाला कर बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने जब जीएसटी को एक देश एक कर कहा था तो एमडीआर कर क्यों लगाया जा रहा है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि एमडीआर कर को तत्काल वापस लिया जाए। मोदी सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताते हुए कहा कि आने वाले समय में देश की जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, विनय तिवारी, लाल प्रकाश पाल, महिला नेता मंजू बेनवंशी, अरुण शुक्ला, रामसिंह बांकुरे, जिला सचिव इरशाद खान, सभासद शहनवाज मंजूर, राजकुमार गुप्ता, जब्बार अली सलमानी, तौफीक अहमद राजू, हमजा मलिक, आशीष यादव, रेखा बेनवंशी, साबिर बेगम, मुहम्मद ताहिर, इकबाल हुसैन, संदीपा बेनवंशी, विजेंद्र गौतम, इस्तेखारुल प्रधान, मोहम्मद अजीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें