फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बनारस चलो अभियान में जौनपुर से उमड़े लोग

विज्ञापन
बनारस चलो कार्यक्रम में मौजूद। स्वयं
विज्ञापन
जौनपुर। ‘बनारस चलो’ अभियान के तहत जौनपुर से भारी संख्या में लोगों का विशाल काफिला वाराणसी के लिए रवाना हुआ। अभियान प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में जिले की सभी तहसीलों और विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग वाहनों के लंबे काफिले के साथ वाराणसी पहुंचे। वाहनों की कतार और लोगों के उत्साह से अभियान को भव्य स्वरूप मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अजीत सोनी, अमर जौहरी, संतोष सेठ, अनिल बाजार वाले, मानिक चंद सेठ, सचीन सोनी, सारिका सोनी, अनुराग सोनी और नन्नीलाल वर्मा समेत समाज के कई गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में भी जौनपुर की बड़ी उपस्थिति रही। विनीत सेठ ने कहा कि सभी तहसीलों से लोगों का उत्साह और अनुशासन के साथ एकजुट होकर पहुंचना सामूहिक सहभागिता को दर्शाता है। उन्होंने अभियान में शामिल सभी लोगों, सहयोगियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें