फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भक्तों ने खींचा भगवान जगन्नाथ का रथ, भक्ति में झूमे

विज्ञापन
विज्ञापन
रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर समिति एवं रिहंद पूजा समिति की ओर से आयोजित श्री जगन्नाथ रथयात्रा का समापन शनिवार को गुंडिचा मंदिर से श्री मंदिर तक निकाली गई बहुदा यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा के रथ को खींचा। यात्रा के दौरान जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

बहुदा यात्रा कल्याण केंद्र से शुरू होकर ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं के नृत्य-गान के बीच रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर पहुंची। मार्ग भर श्रद्धालु भगवान के दर्शन-पूजन करते रहे और धार्मिक उत्साह का वातावरण बना रहा। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जीसी साहू ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सेवा, प्रेम और मानवता का संदेश भी देती है। परियोजना प्रमुख संजय असाटी ने भगवान जगन्नाथ से देश और समाज की सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। शोभायात्रा में परियोजना प्रमुख संजय असाटी, महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी, महाप्रबंधक प्रणय कुमार नायक, मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, एनएस कोरंगा, अमित सिकदर, सुनील बास्के, आरएन वर्मा, महासचिव प्रमोद द्विवेदी, शशांक मालवीय, संजय कुमार, अनिल त्रिपाठी, अनंत मोहन, राकेश राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें