जौनपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू दूरदर्शी सोच के नेता और आधुनिक भारत के निर्माता थे। उनके कुशल नेतृत्व में देश ने विकास के नए मानक स्थापित किए। उनके विचार, सिद्धांत और व्यक्तित्व का प्रभाव पूरी दुनिया में था।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि शिक्षा, रेल नेटवर्क, नहरों और आईआईटी और एम्स जैसी संस्थाओं की स्थापना में नेहरू का योगदान रहा। इस मौके पर इरशाद खान, राजीव, इकबाल हुसैन आदि मौजूद रहे।