16- वाजिदपुर स्थित एक होटल में लोक जागरण मंच के तत्वाधान में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों स?
- फोटो : JAUNPUR
भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुकूल है सीएए: मुरली
- आरएसएस के विभाग संघ चालक ने की प्रेस वार्ता
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग संघ चालक मुरली पाल ने सीएए को पूरी तरह संवैधानिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति, परंपरा के अनुकूल बताया है। उन्होंने कहा कि संसद ने भारत की संस्कृति और देश की 130 करोड़ लोगों की भावनाओं के अनुरूप इस बिल को पारित किया है। इसका विरोध देशहित में नहीं है।
लोक जागरण मंच के संयोजन में आयोजित प्रेस वार्ता में मुरली पाल ने कहा कि वर्ष 2004 से 2014 तक कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार ने कई बार सदन में यह माना कि पाकिस्तान में हिंदूओं सहित अन्य अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हुए, लेकिन उनके हितों की रक्षा के लिए सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। विभाग संपर्क प्रमुख शैलेंद्र पांडेय ने कहा कि यह कानून नागरिकता देने का है, लेने का नहीं है। पहले देश विरोधी ताकतों ने उत्तर पूर्व के लोगों को गुमराह कर हिंसा कराने की कोशिश की लेकिन वहां सफल न हो पाए तो मुस्लिमों को भ्रमित करने में जुट गए हैं। लोक जागरण मंच के जरिए पूरे देश में राष्ट्रविरोधी ताकतों की ओर से फैलाई जा रही अफवाह और झूठ की राजनीति का जवाब देने के लिए प्रदेश में जनता के बीच सीएए का सच बताने के लिए जन जागरण किया जा रहा है।