फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों की संख्या बढ़ाकर पूरा करें निर्माणाधीन पुल : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के विकास कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक की। 50 करोड़ से अधिक परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा के दौरान आयुक्त द्वारा कारागार के निर्माण की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। बैठक में जिलाधिकारी ने अवगत कराया गया कि निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में ओपीडी क्रियाशील है लेकिन कार्यदायी संस्था द्वारा इलेक्ट्रिकल कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। इस पर मंडलायुक्त ने संबंधित के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। आयुक्त ने निर्माणाधीन पुलों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए शीघ्र निर्माण प्रक्रिया पूर्ण कराएं। मंडलायुक्त के जनपद आगमन पर जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र तथा मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया द्वारा स्मृति चिह्न दिया। आयुक्त द्वारा जनपद में धारा-24 के वादों के चिन्हीकरण, अंश निर्धारण, ई-परवाना, 5 वर्ष से अधिक वादों आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गई। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि धारा 24 में मुकदमों के निस्तारण के उपरांत पत्थर गड्डी का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। तालाबों में पट्टे करने की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा करते हुए प्रगति किये जाने के निर्देश दिए गए। जनपद में कृषि संकल्प यात्रा की तैयारी के संबंध में जानकारी प्राप्त की और इस दौरान केसीसी और फसल बीमा का प्रचार प्रसार कराए जाने और सीएम युवा विकास योजना के संदर्भ में प्रचार प्रसार के लिए पंपलेट वितरित किए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि इस दौरान किसानों को कृषि से संबंधित तकनीकी जानकारी प्रदान की जाए, इसके साथ ही उन्हें पशुपालन में मछली पालन करने के लिए भी प्रेरित किया जाए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ कुमार, सीडीओ ध्रुव खाड़िया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, एडीएम राम अक्षयबर चौहान, सीआरओ अजय अंबष्ट, सीएमओ डा.लक्ष्मी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें