फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बाइक सवार पर लाठी-डंडे से हमला, बचाने आए तीन लोग भी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। बद्दौपुर गांव स्थित नाला पुलिया के पास मंगलवार को पुरानी रंजिश में हमलावरों ने एक बाइक सवार युवक पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान युवक को बचाने आए तीन लोग भी घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।रानीमऊ गांव निवासी मोहम्मद अहमद (25) एक अस्पताल से ड्यूटी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। वे बद्दौपुर नहर पुलिया के पास पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बद्दौपुर गांव निवासी मोहम्मद राशिद अपने 25 अज्ञात साथियों के साथ पुरानी रंजिश को लेकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।अहमद को बचाने पहुंचे मोहम्मद कैफ, मोहम्मद अकरम, और अजीम पुत्र फिरोज को भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहां प्राथमिक उपचार के बाद अहमद, अजीम और कैफ को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित के चाचा अबु वैस की तहरीर पर पुलिस ने मोहम्मद राशिद समेत 25 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें