फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस: आए 731 ममाले, महज 41 सुलझे

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जन समस्याओं का समाधान करने के लिए शनिवार को तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया गया। जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े कुल कुल 497 शिकायती पत्र आए, जिसमें से मौके पर 62 का समाधान किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

सदर तहसील में मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम की अध्यक्षता में फरियाद सुनी गई। इस दौरान कुल 60 मामलों में सात का समाधान मौके पर ही किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजस्व के मामलों में जहां पत्थरगड्डी उखाड़ने का मामला आ रहा है वहां मुकदमा दर्ज कराया जाए।
मछलीशहर में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में फरियाद सुनी गई। यहां 159 शिकायती पत्र आए। जिसमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी अतर सिंह, तहसीलदार मूसा राम, एडीओ पंचायत राम निहोर व सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। शाहगंज तहसील सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 162 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से मौके पर 18 का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम शैलेन्द्र कुमार, तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी,नायब तहसीलदार अमित सिंह, संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

मड़ियाहूं: तहसील सभागार में एसडीएम लाल बहादुर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 79 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से 7 का मौके पर निस्तारण किया गया। बदलापुर: एसडीएम ऋषभ पुण्डीर की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस पर 37 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें से चार का निस्तारण हो पाया। इस मौके पर तहसीलदार राकेश कुमार, सीओ अशोक कुमार, नायब तहसीलदार वृजेन्द सिंह, बीईओ शैलेन्द्र त्रिपाठी आदि मौजूद थे। केराकत तहसील में एडीएम राम अछैबर चौहान की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। यहां कुल 234 मामले आए, जिसमें से 21 का समाधान हुआ। इस मौके पर एसडीएम नेहा मिश्रा, तहसीलदार महेंद्र बहादुर आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें