पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सूबे की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए ‘एक्स’ पर ट्वीट किया था। उन्होंने निंदा करते हुए नकली प्लेटलेट्स, रक्त और दवाइयों को बेचने वालों को तत्काल पकड़ने की बात कही थी। कहा था कि पूरे प्रदेश में प्रयागराज की रैंकिंग सबसे निचले स्थान पर आई है। यह भी कहा था कि महाकुंभ के नाम पर प्रयागराज को अरबों का बजट दिया गया। विकास तो हुआ नहीं पर विनाश जरूर हो गया।
बोले अधिकारी
किसी बिचौलिए के माध्यम से प्लेटलेट्स लेना सही नहीं है। जबकि अस्पतालों में प्लेटलेट्स आसानी से उपलब्ध है। इस मामले में अगले दो दिनों के अंदर टीम गठित कर जांच कराई जाएगी।
- डॉ. आशु पांडेय, सीएमओ