फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: अभिनेता सैफ अली खान और प्रभास सहित पांच के खिलाफ परिवाद दर्ज, आदिपुरुष के टीजर पर बवाल

Thu, 13 Oct 2022 11:45 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

अभिनेता प्रभास राम, कृति सेनन सीता, सैफ अली खान रावण व देवदत्त गजानन नागे हनुमान की भूमिका में हैं। राम एवं सीता को आधुनिक पोशाक में दिखाया गया है। अभिनेता सैफ अली खान ने वक्तव्य दिया है कि फिल्म के माध्यम से वे रावण के कृत्य को जायज ठहराएंगे। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं।
विज्ञापन
सैफ अली खान फैन क्लब - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुतोष सिंह ने आदि पुरुष फिल्म के निर्माता ओम राउत, अभिनेता प्रभास, सैफ अली खान समेत पांच पर परिवाद दर्ज कर लिया। कोर्ट ने परिवादी के बयान के लिए 27 अक्तूबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव ने अधिवक्ता उपेंद्र विक्रम सिंह के माध्यम से कोर्ट में परिवाद दाखिल किया कि पांच अक्तूबर को ओम राउत निर्देशित फिल्म आदिपुरुष का टीजर रिलीज हुआ। अभिनेता प्रभास राम, कृति सेनन सीता, सैफ अली खान रावण व देवदत्त गजानन नागे हनुमान की भूमिका में हैं। राम एवं सीता को आधुनिक पोशाक में दिखाया गया है। अभिनेता सैफ अली खान ने वक्तव्य दिया है कि फिल्म के माध्यम से वे रावण के कृत्य को जायज ठहराएंगे। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं। इस फिल्म से देश की एकता, अखंडता प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें