फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में सत्मय विजेता पवन को दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। सिरकोनी विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय सेहमलपुर में न्याय पंचायत स्तरीय परिषदीय स्कूलों की खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें जूनियर वर्ग के 100 मीटर दौड़ में सेहमलपुर के छात्र सत्यम को प्रथम स्थान मिला। बदलपुर के पवन दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर के ।50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सेहमलपुर के छात्र राजकुमार प्रथम, प्राथमिक विद्यालय लोहराताला का छात्र प्रियांश यादव द्वितीय तथा प्राथमिक विद्यालय राजेपुर प्रथम के छात्र इंदर कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग के कंपोजिट विद्यालय सेहमलपुर की छात्रा प्रियल पाल प्रथम, राजेपुर विद्यालय की अनन्या द्वितीय तथा तृतीय स्थान और तलामझवारा स्कूल की आराध्या सिंह तीसरे स्थान लर रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में सेहमलपुर तथा बालिका वर्ग में बदलपुर की टीम विजयी रही। खो-खो, ऊंची दौड़, लम्बीकूद की प्रतियोगिता भी हुई। विजेता छात्र छात्राओं को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला तथा क्रीड़ा प्रभारी संजय सिंह ने पुरस्कार वितरित किया। इस मौके पर कुँवर दरोगा सिंह, अविनाश कुमार यादव, विजयशंकर यादव, अनिल कनौजिया, प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें