जौनपुर। जिले की 12 ग्राम पंचायतों कॉमन सर्विस सेंटर(सीएससी) खोलने की तैयारी है। इसकी शासन से स्वीकृति मिल गई। एक सीएची पर पांच लाख खर्च रूपये खर्च किए जाएंगे। गांवों में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) खुलने से ग्रामीणों को सुविधा होगी। जिले में 1734 ग्राम पंचायत हैं। ग्रामीणों को गांव में ही सभी सुविधाएं मिले इसके लिए शासन की ओर से पंचायत भवन समेत कॉमन सर्विस सेंटर(सीएससी) का निर्माण कराया जा रहा है। गांव में सीएससी खुलने से ग्रामीणों को ऑनलाइन सेवाएं आसानी से मिलेंगी और ग्राम पंचायत की आय भी बढ़ेगी।
.करंजाकला ब्लॉक के करसवां, कोठवार, सुजानगंज के मिसिरमऊ, दहेव, धर्मापुर के पिलखिनी, रामपुर के रघुनाथपुर, बरसठी के सोनाई, खुआवा, सहरमा, सिकरारा के वीरपालपुर, केराकत के परमानंदपुर में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का निर्माण कराया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
गांवों में कॉमन सर्विस सेंटर(सीएससी) के संचालन से ग्रामीणों को सहूलियत होगी। ब्लाॅक मुख्यालय व तहसील मुख्यालय की तरह खसरा-खतौनी, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, प्रवेश परीक्षा के आवेदन, पैन कार्ड आवेदन, बिजली बिल सहित तमाम ऑन लाइन सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को गांव में ही मिल सकेगा।
जिले के 12 गांवों में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) निर्माण कराया जाएगा। एक सीएचसी पर पांच लाख खर्च किए जाएंगे। कुल 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन की ओर से बजट भी आवांटित कर दिया गया है। निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
-नत्थू लाल, जिला पंचायत राज अधिकारी।