शिवसेना के मुख पत्र सामना में मुस्लिमों से वोट का अधिकार छीनने संबंधी उद्धव ठाकरे के बयान के विरोध में सोमवार को मरकजी सीरत कमेटी ने अटाला मस्जिद के सामने प्रदर्शन किया।
इस दौरान शिवसेना का पुतला भी फूंकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने रोक दिया। मरकजी सीरत कमेटी के बैनर तले पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग शिवसेना के विरोध में सड़क पर उतर गए।
शहर की अटाला मस्जिद के सामने एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने उद्धव ठाकरे होश में आओ...नारे लगाए। पूर्व विधायक ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग भारत के नागरिक हैं और भारत के हर नागरिक को वोट देने का संवैधानिक अधिकार
है। शिवसेना की बयानबाजी उसकी दूषित मानसिकता को जाहिर करता है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने शिवसेना का पुतला दहन करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पुतला छीन लिया। संचालन कर रहे जनरल सेक्रेटरी अरशद कुरैशी
ने कहा कि भारत को आजादी दिलाने में मुस्लिम क्रांतिकारी शहीदों की कुर्बानी को नकारा नहीं जा सकता। कहा कि फासिस्टवादी बयान की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से जावेद महमूद, अब्दुल अहद मुन्ने,
अनवारुल हक गुड्डू, एकलाख राईनी, दानिश सिद्दीकी, अजमत खान, असद खान, अफजल खान, अनस निजाम, हसीन अहमद बबलू, शकील मंसूरी आदि मौजूद थे।