फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में आज खत्म हो जाएगा टीका, बस ढाई हजार डोज शेष

Sun, 09 May 2021 06:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

- वैक्सीन आने में लगेंगे दो-तीन दिन, ठप रहेगा टीकाकरण अभियान
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में कोविड के बढ़ते संक्रमण के बीच लोगों में टीकाकरण के प्रति रुझान बढ़ा तो जिले में इसकी किल्लत शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के पास सिर्फ ढाई हजार डोज वैक्सीन शेष है। लिहाजा सोमवार को चुनिंदा केंद्रों पर ही टीकाकरण होगा। वैक्सीन खत्म होते ही टीकाकरण की प्रक्रिया भी ठप हो जाएगी। वैक्सीन आने में दो-तीन दिन का समय लगने का अनुमान है। इसके बाद ही टीकाकरण रफ्तार पकड़ पाएगा।

विज्ञापन


ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए प्रेरित तो किया जा रहा है, लेकिन वैक्सीन की पर्याप्त आपूर्ति न होने से टीकाकरण की प्रक्रिया बाधित हो रही है। अभी जिले में सिर्फ 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को ही टीका लग रहा है, मगर उनके लिए भी वैक्सीन की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। आलम यह है कि अभी सिर्फ ढाई हजार डोज वैक्सीन शेष है। इससे सोमवार को जैसे-तैसे टीकाकरण होगा। यह वैक्सीन खत्म होने के बाद नई खेप का इंतजार करना होगा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि वैक्सीन की कमी के कारण सोमवार को चुनिंदा केंद्रों पर ही टीकाकरण होगा। वैक्सीन के लिए शासन को मांग पत्र भेज दिया गया है। वैक्सीन मिलने के बाद फिर से जिले में नियमित टीकाकरण शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो अभी तक किसी कारण से टीका नहीं लगवा सके हैं, वह अपने नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच कर टीका लगवा लें। कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें