फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सर्ववैश्य समाज के होली मिलन समारोह में उड़ा रंग व गुलाल

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। सर्व वैश्य समाज के होली मिलन समारोह में नृत्य करतीं महिलाएं। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। नगर के एक पैलेस में सर्ववैश्य समाज द्वारा चतुर्थ होली मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राधा-कृष्ण के स्वरूपों द्वारा फूलों की होली और बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने अतिथियों का मन मोह लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष राजकुमार ऊमरवैश्य, आलोक गुप्ता पिंटू, और महापौर प्रयागराज गणेश केसरवानी ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि होली आपसी द्वेष मिटाने का पर्व है और वैश्य समाज को एक सूत्र में बंधने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के पिता भूपेंद्र जायसवाल, विधायक जय किशन साहू और विभिन्न नगर निकायों के चेयरमैनों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।महिला मंडल की सदस्यों ने गणेश वंदना और होलिया में उड़े रे गुलाल... जैसे गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। राधा-कृष्ण की झांकी और फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में उमाशंकर गुप्ता, पशुपति नाथ मुन्ना, सुमन जायसवाल, पूजा ऊमरवैश्य, अवधेश चंद्र भोजवाल और गोविंद बाबू टाटा समेत समाज के गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें