फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 24 से 26 तक शाही किले में आयोजित होगा जौनपुर महोत्सव

विज्ञापन
जौनपुर महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव। सूचना विभाग
विज्ञापन
जौनपुर। जनपद में तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव आयोजित किया जाएगा। यह महोत्सव 24, 25 और 26 मार्च को शाही किले में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसे लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव ने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जौनपुर महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक रूप से आयोजित किया जाए, जिससे जनपद की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक परंपराओं को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया जा सके। उन्होंने कहा कि महोत्सव में स्थानीय कलाकारों तथा लोक संस्कृति को विशेष स्थान दिया जाए, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हो। महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के संबंध में भी चर्चा की गई। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आयोजन के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने कहा कि पिछले वर्ष के तरह इस बार भी सामूहिक विवाह सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सामूहिक विवाह के लिए जोड़ों का बायोमैट्रिक सत्यापन किया जाएगा। विभागीय योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनों लगाये जाने के साथ ही एक जनपद एक उत्पाद सहित अन्य विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे। इस मौके पर मड़ियाहूं अपना दल एस विधायक डॉ. आर के पटेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें