फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री उमानाथ सिंह की जयंती मनाई गई

Fri, 14 Aug 2015 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री उमानाथ सिंह की जयंती गुरुवार को टीडी महिला कालेज में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मडिय़ाहूं पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. लालजी त्रिपाठी ने कहाकि उमानाथ सिंह सर्वसमाज के हितैषी थे।
विज्ञापन


   वह सभी की समस्याओं को सुनते थे। और उनके निस्तारण के लिए हर स्तर पर प्रयास करते थे। हर वर्ग के लोगों को सम्मान देना उनके स्वभाव में था। इतनी कम उम्र ही उन्होंने राजनीति क्षेत्र में जो उपलब्धि हासिल की।

 उसके पीछे उनका सरल स्वभाव था। विशिष्ट अतिथि यूनियन बैंक के महा प्रबंधक एसके पाणिग्रही ने कहाकि उमानाथ का जीवन सभी के लिए  आज भी प्रेरणा का श्रोत है। पूर्व सांसद कमलाप्रसाद सिंह ने उमानाथ सिंह के साथ बिताए गए
विज्ञापन


 पल को ताजा किया।  टीडी कालेज के पूर्व प्राचार्य ेडा. उदयपाल सिंह, पूर्व कुलपति प्रो. कृति सिंह, ईश्वर देव सिंह, शिवप्रसाद सिंह ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

 प्राचार्य डा. प्रमीला पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने  आभार जताया। इस मौके पर डा. डीआर सिंह आदि थे। संचालन डा. मधुलिका सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें