फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सुरक्षा घेरे में बाटा गया कलेक्ट्रेट, ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले सभी मार्गों को आमलोगों के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर को तीन सुरक्षा घेरे में बांटा गया हैं। एसपी सिटी डा. संजय कुमार ने बताया कि वोटर्स को अंबेडकर तिराहे की ओर से कलेक्ट्रेट तक आने की अनुमति दी गई है। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए गए हैं। कलेक्ट्रेट सहित तीन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे के अलावा वीडियो ग्राफी कराई जाएगी। साथ ही ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

एक कंपनी पीएसी लगाई गई है। एक प्लाटून पीएसी कलेक्ट्रेट के अंदर रहेगी, इसके अतिरिक्त एक सीओ, एक एसओ मजिस्ट्रेट के साथ रहेंगे। वहीं, एक सीओ जोगियापुर तिराहे पर डेढ़ सेक्शन पीएसी के साथ तैनात रहेंगे। अंबेडकर नगर तिराहे पर एक सीओ तैनात किया जाएगा। वहीं, शुक्रवार की देर शाम कलेक्ट्रेट का निरीक्षण पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष वर्मा ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कलेक्ट्रेट परिसर को तीन सुरक्षा घेर के में बांटा गया है। परिसर में चार मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जबकि 2 मजिस्ट्रेट की बाहर ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें