गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र में दुराचार की शिकार छात्रा को बचाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने मंगलवार को धन संग्रह किया।
प्रशांत उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धन संग्रह कार्यक्रम चलाया। छात्रा का उपचार चल रहा है। लोगों के सहयोग से अभाविप कार्यकर्ताओं ने 9892 रुपये एकत्रित कर पीड़ित के घर वालों को दिया। धन संग्रह में राजा सिंंह, विकास शर्मा, मनीष सेठ, पीयूष, अमन सोनी, विकास अग्रहरि आदि शामिल थे।