कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी समय से विकास के लक्ष्य को पूरा करें नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डा. राम मनोहर लोहिया समग्र गांव, जनेश्वर मिश्र योजना, मनरेगा, इंदिरा आवास, लोहिया आवास, समाजवादी पेंशन, छात्रवृत्ति, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, किसान क्रे डिट कार्ड, कौशल विकास योजना, नेडा, पेयजल योजना, राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना का काम हर हाल में पूरा कराने का निर्देश दिया। वित्तीय वर्ष 2012-13, 2013-14 और 2014-15 की बिंदुवार समीक्षा की।
कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि समय से गुणवत्ता युक्त कार्य पूर्ण करें। धन होने के बाद कार्य न पूर्ण करने वाली संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए सचिवों को पत्र भेजने का निर्देश डीडीओ तेजप्रताप मिश्र को दिया। सहायक अधिशासी अभियंता राजकीय निर्माण निगम आरएन यादव को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांकी का निर्माण इसी माह पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
समाजवादी पेंशन में 2700 लाभार्थियों के खाते 13 मार्च तक ठीक कराने का निर्देश बीडीओ को दिया। सहायक श्रमायुक्त बीएन दूबे ने बताया कि शिशु हितलाभ योजना के अंतर्गत 125, मातृत्व हितलाभ में 33, निर्माण कामगार बालिका आशीर्वाद योजना में 32, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना में 120 और सौर ऊर्जा सहायता योजना में 125 मिलाकर कुल 435 आवेदन आए हैं। डीएम ने डीपीआरओ एके सिंह को शौचालय पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
सेवायोजन अधिकारी को कौशल विकास 45 लोहिया गांवों में प्रशिक्षण पूर्ण कराने का निर्देश दिया। कहा कि लघु सिंचाई, रेशम, मत्स्य विभाग अपने कार्य 20 मार्च तक में पूर्ण करें।
मनरेगा में खराब प्रगति करने वाले धर्मापुर, सिकरारा, बदलापुर, सुइथाकला, मछलीशहर, मड़ियाहूं, करंजाकला के बीडीओ को प्रगति लाने का निर्देश दिया। उप निदेशक, कृषि अशोक उपाध्याय ने बताया कि रामपुर में कृषि फार्म मरम्मत के लिए 2.90 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। कार्य शीघ्र ही पूर्ण करा लिया जाएगा। इस अवसर पर सीडीओ पीसी श्रीवास्तव, डीएफओ एके सिंह, डीडीओ तेजप्रताप मिश्र, पीडी एसएन चौधरी, डीएसटीओ आरएन यादव, डिप्टी कलेक्टर ममता मालवीय, समाज कल्याण अधिकारी केके त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।