फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: अचानक बढ़ी गलन...दो डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा, हल्की बारिश से बदला मिजाज; धूप से राहत नहीं

Fri, 30 Jan 2026 10:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जिले में पछुआ हवा चलने से लोगों को ठंड का एहसास हो रहा था। शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर एक बजे के करीब कुछ देर के लिए धूप जरूर रही लेकिन खास राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
कोहरे का कहर जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Weather Today: आसमान में बादलों की आवाजाही और पछुआ हवाओं से शुक्रवार को तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इससे दिन भर गलन रही। शाम को पांच बजते ही गलन और बढ़ गई।

विज्ञापन


सर्द हवाओं ने दिन के तापमान को भी प्रभावित किया। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 तो वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 29 जनवरी को अधिकतम तापमान 23 वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस गिरा गया। बुधवार को हुई हल्की बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। 
गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी आसमान में बादलों का जमावड़ा रहा। 

गलन से सर्दी बढ़ी है लेकिन जल चुके अलाव पर नजर नहीं डाली गई। जिस कारण चौराहों व मुख्य मार्गों के किनारे कूड़ा या फिर गत्ता जलाकर जरूरतमंद सर्दी से कांपते नजर आए। बृहस्पतिवार की रात से ही आसमान में बादलों ने डेरा डाल दिया था। 

विज्ञापन

तापमान पर एक नजर
  • 27 जनवरी अधिकतम 24 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस
  • 28 जनवरी अधिकतम 25 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस

डॉक्टर बोले हृदय के मरीज रहे सतर्क
चिकित्सकों ने कहा कि हार्ट मरीजों के लिए यह मौसम ज्यादा खतरनाक है। पिछले एक सप्ताह से मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव के कारण परेशानी बढ़ने का खतरा रहता है। थोड़ी से लापरवाही घातक साबित हो सकती है। डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें। कान को ढंककर निकलें। हृदय के मरीज दिन चढ़ने के बाद ही सुबह घूमने निकलें। घबराहट होने, चक्कर आने की शिकायत होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं। उम्र दराज लोगों को ठंड से बचाव करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

सर्दी बुखार और खांसी से लोग हो रहे परेशान
मौसम में हो रहे बदलाव से बच्चों के साथ बड़े और उम्रदराज लोग सर्दी जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। थोड़ी सी लापरवाही से लोग बीमार पड़ रहे हैं। छोटे बच्चों में परेशानी अधिक देखने को मिल रही है। जिला अस्पताल में शुक्रवार को 1145 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इसमें ज्यादातर लोग सर्दी व खांसी से पीड़ित आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें