फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 150 पिकअप वाहनों पर लगाए गए कोड नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। एसपी के निर्देश पर बक्शा थाने पर पशु तस्करों पर कार्यवाही के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के दूसरे दिन तक कुल करीब 150 पिकअप चालकों को वाहन के साथ थाने बुलाकर कोड नंबर आवंटित कर दिया गया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने सभी पिकअप चालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि वाहनों पर पुलिस द्वारा लिखवाए गए कोड पर छेड़छाड़ करने पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मात्र बक्शा थाना क्षेत्र में 450 छोटे-बड़े पिकअप वाहन चिन्हित किये गए है। अभियान के दूसरे दिन तक कुल करीब 150 वाहनों को थाने लाकर नंबर आवंटित कर दिया गया। दिनभर पूरा थाना परिसर वाहनों से खचाखच भरा रहा। एसओ ने कहा कि इससे जनपद में पिकअप से बढ़ रहें अपराध के रोकथाम में कमी आएगी। एसओ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी पिकअप पर थाना क्षेत्रवार नंबर आवंटित किया जाए। अभियान के तहत बक्शा का कोड बी.के. लिखने के बाद क्रमशः नंबर लिखवा कर कोड आवंटित किया जा रहा है। इससे पशु तस्करों में भय व्याप्त होने के साथ अपराध में निश्चित रूप से कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें