फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अस्पताल को सीज करने का सीएमओ ने दिया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट संचालित एक निजी अस्पताल और एक पैथोलॉजी केंद्र का सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बृहस्पतिवार की दोपहर को निरीक्षण किया। पैथोलॉजी में सबकुछ संतोष जनक पाया गया। बाल चिकित्सालय पर कोई अधिकृत चिकित्सक मौजूद नहीं था। संचालक चिकित्सालय से संबंधित पंजीकरण आदि कागजात भी नहीं प्रस्तुत कर सका। उक्त बाल चिकित्सालय को मुख्य चिकित्साधिकारी ने सीज करने के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार को आदेश दिया है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट संचालित बच्चों के अस्पताल को सीज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें