फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 11 को आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के पिता सवधू यादव (92) के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। इस बीच शोक जताने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी आने की सूचना है। मुख्यमंत्री कार्यालय से राज्यमंत्री की इस संबंध में बात भी हुई है। मुख्यमंत्री 11 दिसंबर को जौनपुर दौरे पर आएंगे। वे राज्यमंत्री के घर शोक जताने समसपुर पानीयारियां जाएंगे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के पिता का निधन 2 दिसंबर की देर शाम हुआ था। उनके निधन के बाद प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, कई राज्यमंत्री व जनप्रतिनिधि पहुंचकर शोक संवेदना जता चुके हैं। उधर, सीएम के कार्यक्रम की सूचना मिलते ही मंगलवार से ही गांव में सफाई और अन्य तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला प्रशासन की तरफ से हेलिपैड बनाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की भी तैयारियों में जुट गए हैं। जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री के 11 दिसंबर के आने की सूचना है। हालांकि अभी आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें