फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने किया मेडिकल कालेज के निर्माण की कार्य की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकास प्राथमिकता सम्बंधित मंडलीय समीक्षा बैठक किया। इस दौरान मुख्यमंत्री जनपद के मेडिकल कालेज के प्रगति की जानकारी हासिल की। साथ ही निर्देश दिया कि डीएम रोजाना और साप्ताहिक इस कार्य की समीक्षा करें। साथ ही डीएम से संवाद करते हुए सीएम ने निर्देश दिया कि जुलाई माह में आने वाली आईएमसी की टीम द्वारा तय किए गए मांगों को पूरा कराना सुनिश्चत करें, ताकि एमबीबीएस का दूसरी सत्र चालू कराया जा सके।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया यदि कार्यदाई संस्था अपने कार्यशैली में सुधार नहीं ला रही है,तो उसके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। सभी अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से समन्वय एवं संवाद बनाए रखने को कहा। साथ ही विधायक एवं सांसदगण के साथ महीने में एक बैठक अवश्य करने का निर्देश दिया। जल जीवन से जुड़े प्रोजेक्ट की समीक्षा जिलाधिकारी नियमित रूप से करने को कहा। साथ ही सीएम ने कहा कि हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित करें। जल समिति का गठन किया जाए। गांव में शुद्ध पेयजल के संबंध में लोगों में जागरूकता के लिए अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि बारिश का मौसम आ रहा है, जलजमाव की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए पूर्व में ही तैयारी कर लिया जाए, नाले-नालियों की सफाई एवं नालियों के ऊपर अवैध कब्जे को हटवाने की कार्यवाही की जाए एवं निकलने वाले अवशेष का निस्तारण किया जाए।
गेहूं क्रय केंद्रको गति दे और शासन के द्वारा दिए गए आदेश का अनुपालन सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति के लिए जो भी सड़क खोदी जा रही हैं, संबंधित विभाग उन सड़कों को पूर्व की तरह बना दें। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यालय में सभी अधिकारीगण समय से जाएं और जनता की सुनवाई करें। संपूर्ण समाधान दिवस को गति प्रदान करें,आईजीआरएस का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समय से करें। बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि बच्चों के यूनिफार्म के लिए प्राप्त कराये गये पैसे का उपयोग यूनिफार्म के लिए ही खर्च करें। आंगनबाड़ी के द्वारा पोषाहार गुणवत्तापूर्ण बांटा जा रहा है , इसकी समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान प्रारंभ होने वाला है जिसके लिए जागरूकता कार्यक्रम कराये। ट्रैफिक के नियमों की जानकारी दे, पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम को सक्रिय करने को भी कहा। परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान स्कूल बसों की फिटनेस अनिवार्य रूप से कराए जाने के निर्देश दिए। सड़कों को आवागमन के लिए फ्री करें। धार्मिक कार्यक्रमों सड़कों पर न हो। व्यापारिक संगठनों के साथ संवाद करें। सड़क पर अनावश्यक पार्किंग न हो। 102 एंबुलेंस को गति दे। नगर निकाय और गांव को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करें। स्मार्टफोन और टेबलेट को जनप्रतिनिधि के माध्यम से शीघ्र वितरण कराएं। सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि गैंगस्टर एक्ट को क्रियाशील करें। पास्को एक्ट से जुड़े मामले, पेशेवर मामले को चिन्हित करते हुए त्वरित गति से कार्रवाई करें। कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखें और आम जनमानस को विश्वास दिलाएं। इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अजय साहनी, मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व रजनीश राय, अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉक्टर संजय कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आर डी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें