सराय ख्वाजा थाना परिसर में जौनपुर जिले के अलग-अलग स्थानों का वर्चुअल लोकार्पण करते मुख्यमंत्री ?
- फोटो : JAUNPUR
करंजाकला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को वर्चुअल तरीके से आवासीय बैरक विवेचना कक्ष का लोकार्पण किया। जिसमें जौनपुर के कुल आठ आवासीय भवनों का उद्घाटन सरायख्वाजा परिसर से किया गया।
सरायख्वाजा के 32 आरक्षियों के बैरक व विवेचना कक्ष, थाना जफराबाद के 40 आरक्षियों के बैरक, गौराबादशाहपुर के 40 आरक्षियों के बैरक , सरपतहा थाना के 40 आरक्षियों के बैरक, नेवढिया थाने के 32 आरक्षियों के बैरक, बरसठी के 16 आरक्षी के, सिगरामऊ थाने के 32 आरक्षी बैरक, सुजानगंज के 32 आरक्षी बैरकों का वर्चुअल लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह 11 बजे किया। थाना सरायख्वाजा परिसर में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, शाहगंज के विधायक रमेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्प राज सिंह व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डा. संजय कुमार एसपी सीटी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह आदि मौजूद थे।