फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्ति के लिए आहार को शुद्ध करें

विज्ञापन
2- खुटहन क्षेत्र के ग्राम विकास इंटर कॉलेज के मैदान में बाबा जयगुरुदेव के शिष्य पंकज महाराज भक्त ज? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मुक्ति के लिए आहार को शुद्ध करें,
खुटहन और बदलापुर में सत्संग में बोले पंकज महाराज
अमर उजाला ब्यूरो
खुटहन/बदलापुर। बाबा जय गुरुदेव के उत्तराधिकारी पंकज महाराज ने कहा कि मानव के खानपान का उसके आचरण पर प्रभाव पड़ता है। सात्विक और शुद्ध भोजन से अच्छे गुण और संस्कार आते हैं। वह मंगलवार को विकास इंटर कालेज खुटहन के मैदान और बदलापुर के दाऊदपुर स्थित बाग में आयोजित सत्संग समारोहों में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि चौरासी लाख योनियों में भटकने के बाद यह मानव जीवन मिला है। इस बार यदि चूके तो फिर लाखो वर्ष तक विभिन्न योनियो मे भटकना पड़ेगा। उन्होने कहा कि इस तन की मुक्ति के लिए सबसे पहले आहार को शुद्ध करें। तब आपका मन संतो और सत्संग में लगेगा। उनकी संगत में रमते ही मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होने लगता है। जब अंत:करण मे परिवर्तन शुरू होने लगता है तो उस समय गुरू की महिमा की नितांत आवश्यकता महसूस होने लगती है। एकमात्र सदगुरू ही ऐसा है जो इहलोक से मुक्ति दिलाने में अकेला सक्षम होता है। महराज ने कहा कि चरित्र मानव की सबसे बड़ी पूंजी है। इस लिए चरित्र जैसे धन का संचयन करना चाहिए। पूजा इबादत के लिए शाकाहारी, सदाचारी व नशामुक्त होना बहुत जरूरी है। महराज ने लोगों से अपील किया कि आप सब पहले मानवतावादी बनें। मानव धर्म का पालन करें । संस्था प्रमुख ने कहा कि अशुद्ध खान पान के कारण समाज में हिंसा और अपराध की प्रवृत्तियां बढ़ रही है। यह चिन्ता का विषय है। शराब की नशा से नयी पीढ़ी को बचाना आज समय की मांग है। हम आध्यात्मिक व वैचारिक क्रांति के अभियान को चलाकर जन जन को प्रभु की भक्ति की तरफ मोडने और शाकाहार अपनाने तथा नशा को त्यागने की प्रेरणा देने का काम कर रहे हैं। महराज ने मथुरा में चार से आठ दिसम्बर तक आयोजित होने वाले दादा गुरु महराज के 71वें वार्षिक भंडारा सत्संग मेला में भाग लेने का नियंत्रण भी दिया। पंकज महाराज के साथ निकली 62 दिवसीय आध्यात्मिक वैचारिक जनजागरण यात्रा के बदलापुर में प्रवेश करते ही जिला संगत अध्यक्ष ऋषिदेव श्रीवास्तव, राम अकबाल प्रजापति, महादेव लाल, सुरेश गुप्ता, आदि छात्र छात्राओं ने आतिशबाजी, बैण्ड बाजार पुष्प वर्षा तथा दीप प्रज्ज्वलित कर स्वागत किया। मौके पर बाबूराम यादव, मृत्युंजय झांसा, संतराम चौधरी, अनुप कुमार सिंह, सतीश उपाध्याय आदि लोग मौजूद थे। जबकि खुटहन में राम अवध यादव,भानु यादव, प्रेमचंद्र यादव, बाबूराम, अमृत लाल, हरिश्चंद्र, राजवंश, सुरेश,अद्याशंकर, संतराम सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांकी के साथ देवी प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
सुईथाकला। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए मंगलवार को झांकी निकाली गई।हर हर महादेव, जय माता दी के गगनभेदी उद्घोष के साथ मां आदि शक्ति दुर्गा व अन्य देवताओं की मूर्तियों को शारदा सहायक नहर में सोमवार को देर शाम विसर्जित किया गया। श्रद्धालुओं ने अबीर गुलाल उड़ाकर डीजे की धुन पर नाचते गाते शोभायात्रा निकाली। प्रतिमा विसर्जन के समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई। इस दौरान चौकी प्रभारी दयाशंकर मिश्र, 100 डायल 2812 व हमराहियों के साथ चक्रमण करते रहे। नवरात्र की सप्तमी से पंडाल में पहुंची मां जगत जननी आदिशक्ति की विदाई के लिए पूर्णिमा को नम आंखों से पुरानी बाजार, मुड़िला रोड, कादीपुर रोड आदि जगहों से भक्तों ने शोभायात्रा निकाली। जगह जगह भक्तों ने मां की आरती कर पुष्प वर्षा की। मुडिला रोड से एकता पूजा समिति के रोहित गुप्ता, मनोज चौबे, अजय मौर्य, पंकज चौबे, अजय उपाध्याय, सुरेन्द्र साहू,श्याममिलन गुप्ता आदि पुरानी बाजार में मां की झांकी के साथ सुरेश गुप्ता,गब्बू मोदनवाल,शिवम सोनी, कादीपुर रोड से नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के सुरेश वर्मा,राम नयन वर्मा, केदारनाथ सोनी, आदि व शक्ति पूजा समिति मुड़िला रोड से शिवपूजन मौर्य, मनोज मौर्य आदि बिजेथुआ रोड से विन्ध्यवासिनी दुर्गा पूजा समिति के विनय अग्रहरि, सन्तोष अग्रहरि,भोला दूबे,सोनू अग्रहरि,गोलू दूबे आदि ने सजल नेत्रों से मां की विदाई की। शाम को दुर्गा पूजा समितियों ने महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें