फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई करते छात्र का वीडियो वायरल होने पर सफाईकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। क्षेत्र के वसीरपुर गांव में तैनात सफाईकर्मी को शनिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। उन्होंने यह कार्रवाई इस गांव के प्राथमिक विद्यालय पर छात्र की सफाई करते वीडियो वायरल होने पर किया है।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय पर पढ़ने वाले छात्र का विद्यालय सफाई करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो को जिलाधिकारी के वाट्स्एप पर भेजा गया था। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम इस वीडियो को डीपीआरओ को भेजा। इसे गंभीरता से लेते हुए डीपीआरओ ने सफाई कर्मचारी सुनील कुमार को निलंबित कर दिया है। डीपीआरओ संतोष कुमार ने बताया कि छात्र का विद्यालय की सफाई करते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें