फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: विवाह मंडप में ही भिड़े घराती, आठ घायल, पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार

Sat, 08 May 2021 09:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

पुलिस की मौजूदगी में कराई गई शादी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के बदलापुर ग्राम पंचायत रारीखुर्द में शुक्रवार को आई बरात में घरातियों के दो गुटों में मंडप में ही मारपीट हो गयी। इसमें 8 लोग घायल हो गए। सभी का उपचार सीएचसी पर कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से 7 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

विज्ञापन


 रारी खुर्द गांव में शुक्रवार को बरसठी थाना क्षेत्र के कूसा गांव से बरात आई थी। घरातियों ने बरातियों की खातिरदारी की। इसके बाद बराती डीजे पर नाचते गाते मंडप में पहुंचे। द्वारचार पर जैसे ही लोग मंडप में बैठे कि घराती पक्ष के ही कुछ लोग लड़कियों से छेड़खानी के विवाद में भिड़ गए और मारपीट हो गई। मंडप में रखे कलश और पूजा की सामग्री भी नष्ट कर दी। कई वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

मारपीट में एक पक्ष के राजेश चौहान (42), धर्मेंद्र चौहान (30), कमल देव (28), कुमारी पत्नी गंगाराम (65) तथा दूसरे पक्ष के शिवा (23), बुद्धू (22), देवानंद (23), फागू चौहान (20) घायल हो गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय, सीओ चोप सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस की मौजूदगी में शादी संपन्न हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें