फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ : दूसरे चरण के अमृत स्नान के लिए आज से चलेंगी 50 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। महाकुंभ में 24 जनवरी से दूसरे चरण का अमृत स्नान अभियान शुरू होगा, जो सात फरवरी तक चलेगा। 08 से 27 फरवरी तक तीसरे चरण का अमृत स्नान भी चलेगा। श्रद्धालुओं को प्रयागराज पहुंचाने के लिए जिले के अलग- अलग जगहों 50 रोडवेज बसें तैयार की गईं हैं। इसका संचालन शुक्रवार से किया जाएगा।
विज्ञापन

महाकुंभ मेले में 27 फरवरी तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाने की तैयारी में हैं। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या है। इसमें मुख्य स्नान होना है। साथ ही 29 जनवरी, तीन फरवरी, 12 फरवरी व 26 फरवरी को भी मुख्य स्नान होगा। महाकुंभ के दूसरे चरण में श्रद्धालुओं को ले जाने के लिए तैयार 50 रोडवेज बसें तैयार की गईं हैं। ये बसें शुक्रवार को जिले के अलग-अलग जगहों से संचालित की जाएंगी। बदलापुर से झूंसी, सुजानगंज से झूंसी, मछली शहर से झूंसी तक 5-5-5 बसें, तथा जौनपुर से मिर्जापुर अरैल तक 30 बस, जौनपुर भदोही से गोपीगंज होते हुए झूंसी तक 5 बसें कुल 50 बसों का इन मार्गों से संचालन किया जाएगा। तैयारी पूूरी कर ली गई है। इसके अलावा अन्य डिपो की बसें भी जिले से होकर गुजरेंगी।
डिपो की बसों को जिले के अलग-अलग स्थानों से महाकुंंभ के लिए रवाना किया जा रहा है। दूसरे व तीसरे चरण के अमृत स्नान के लिए श्रद्धालुओं को प्रयागराज भेजने के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं। चिह्नित जगहों से शुक्रवार को 50 बसों का संचालन किया जाएगा। -ममता दुबे, एआरएम जौनपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन



.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें