गहमागहमी के बीच शनिवार को हुए दीवानी बार एसोसिएशन के चुनाव में दिनेश प्रताप सिंह अध्यक्ष और अनिल सिंह मंत्री निर्वाचित हुए। मतदान के बाद देर शाम को मतों की गिनती पूरी कर परिणाम भी घोषित कर दिया गया। चुनाव में कुल 2420 मतदाताओं में से 2120 मतदाताओं ने वोट डाले।
अध्यक्ष पद के लिए दिनेश प्रताप सिंह को कुल 904 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी ब्रजनाथ पाठक को 872 मत मिले। 32 मतों से दिनेश प्रताप सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए। रामेश्वर पांडेय को 26 मत, समर बहादुर यादव को 308 मत मिले।
पांच मत निरस्त पाए गए। मंत्री पद के लिए अनिल सिंह 557 मत पाकर निर्वाचित घोषित हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी जयप्रकाश पांडेय को 536 मत मिले। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए हुए चुनाव में श्यामलकांत श्रीवास्तव 1041 और इंद्रजीत मिश्र 884 मत पाकर विजयी घोषित हुए।
जबकि लालबहादुर यादव को 737 और मो. मुमताज अली को 608 मत मिले। सह मंत्री पद पर ओम प्रकाश पाल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजकुमार यादव को 196 मतों से पराजित किए। लेखा निरीक्षक पद के लिए सुरेंद्र सिंह चौहान 819 मत पाकर निर्वाचित हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अशोक सिंह को 626 मत मिले।
उप मंत्री के दो पदों के लिए संतराम दीक्षित 626 और अंगद प्रसाद मौर्य 563 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव परिणाम आने के बाद अधिवक्ताओं ने जश्न मनाया। चुनाव अधिकारी बीडी सिंह, प्रेमशंकर और संतोष श्रीवास्तव की मौजूदगी में सुबह नौ बजे चुनाव शुरू होकर चार बजे तक चला। पांच बजे से मतों की गिनती शुरू हुई आर सात बजे से परिणाम आने शुरू हो गए। कार्यकारिणी के सात पदो के लिए 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।