फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा शुक्रवार

विज्ञापन
16- भीषण ठंड मे स्कुल खुलने के निर्देश पर अधिकतर स्कुलो मे बच्चे व अध्यापक नदारद है जबकी अभिनव प्रा? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। कड़ाके की ठंड और शीतलहर नए रिकार्ड बनाने को आतुर नजर आ रहा है। बृहस्पतिवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सर्दी ऐसी कि अधिकतम तापमान भी 18 डिग्री सेंटीग्रेड से ऊपर नहीं चढ़ सका। आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं ने लोगों को अंदर तक हिला दिया। कोहरे की चादर में पूरा जिला ढका रहा। मौसम के तेवर लोग घरों में ही दुबके रहे। अलाव तापकर राहत की कोशिश में जुटे रहे। सड़कों पर चहल-पहल भी कम रही।
विज्ञापन

मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले कुछ दिनों से वातावरण में धुंध का असर गहरा हो गया है। दिन में कुछ देर के लिए मौसम साफ रहता है तो फिर शाम होते ही घना कोहरा छाने लगता है। शुक्रवार को तो ठंड के हालात और बिगड़ गए। सूर्यग्रहण और घने कोहरे के चलते सुबह नौ बजे तक भी अंधेरे जैसी स्थिति रही। दोपहर तक लोग सड़कों पर वाहनों की हेडलाइट जलाकर ही आते-जाते रहे। ठंड के बीच सबसे ज्यादा परेशानी नौनिहालों को हुई। पूर्व से छुट्टियों का एलान न होने से उन्हें सुबह ही तैयार होकर घने कोहरे में स्कूल जाना पड़ा। बाद में पता चला कि सर्दी के कारण अवकाश हो चुका है तो वह मायूस होकर लौट आए। उनके अभिभावकों में भी नाराजगी रही। घरों में लोग दिन भर रजाई-कंबल में ही दुबके रहे। बेहद जरुरी कार्य से जिन्हें बाहर निकलना भी पड़ा तो वह सिर से पांच तक ऊनी कपड़ों से शरीर को ढके हुए थे। ठंड के चलते सड़कों पर चहल-पहल भी कम रही। बाजारों में लोग जगह-जगह एकत्रित होकर अलाव तापते नजर आए। अपराह्न तीन बजे के बाद कुछ देर के लिए धूप खिली।
अलाव के सहारे दिन काट रहे हैं मजदूर
सतहरिया। ठंड के बढ़ते प्रकोप से लोगों की दिनचर्या गड़बड़ा गई है। मजदूर अलाव के सहारे दिन काट रहे हैं। मुंगरा बादशाहपुर कस्बे में प्रमुख स्थानों पर पालिका प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था की है, मगर ग्रामीण क्षेत्रों में निजी व्यवस्था ही सहारा है। मजदूरों का कहना है कि भीषण ठंड से जहां हम लोगों को तमाम परेशानियों को उठानी पड़ रही है। वहीं काम भी नहीं मिल रहा है। बस आग के सहारे ही दिन कट रहा है। कभी-कभार सूर्यदेव के दर्शन भी हो रहे हैं तो उस धूप में गर्मी नहीं है। औद्योगिक क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था न होने से मजदूरों व राहगीरों को ठंड से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीईओ ने बंद करवाए स्कूल
धर्मापुर। छुट्टी का आदेश देरी से मिलने के चलते मुफ्तीगंज ब्लॉक के बारी गांव और आसपास के क्षेत्र में कई स्कूल खुले रहे। बीईओ संजय यादव ने स्कूलों को बंद करवाया। चेतावनी दी कि दोबारा विद्यालय खुला पाया गया तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। बीईओ संजय यादव ने बताया कि छुट्टी का आदेश विद्यालयों तक नहीं पहुंचा था। इस वजह से विद्यालय खुल गए थे।
29 तक बंद हुए सभी स्कूल-कॉलेज
जौनपुर। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के मद्देनजर डीएम दिनेश कुमार सिंह ने जिले में नर्सरी, आंगनबाड़ी केंद्र सहित सभी स्कूल, डिग्री कॉलेज को 29 दिसंबर तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए और डीआईओएस को इसका पालन सुनिश्चित कराने को कहा है। उन्होंने बताया कि अगर कोई परीक्षा पहले से ही प्रस्तावित है तो उसके लिए यह आदेश प्रभावी नहीं होगा।
डीएम-एसपी ने बांटे कंबल
डीएम दिनेश कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार ने बुधवार की रात जौनपुर जंक्शन पर भ्रमण के दौरान गरीब व असहाय लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किया। कंबल पाकर लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।---
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें