फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेवढ़िया विद्युत उपकेंद्र पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढ़िया। विद्युत उपकेंद्र नेवढ़िया पर मंगलवार को कई गांवों के लोग अघोषित कटौती, ट्रिपिंग और आए दिन ट्रांसफार्मर जलने से आक्रोशित होकर प्राथमिक पाठशाला से जुलूस निकालकर नेवढ़िया बाजार होते हुए उपकेंद्र पहुंचे। जहां आपूर्ति ठप कराकर एसएसओ जैकेश पाल को बंधक बना लिया और हंगामा कर नारेबाजी शुरू कर दी। चार घंटे बाद पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीओ ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

दस दिनों से विद्युत कटौती चरम पर है। बिजली ट्रिपिंग से 20 से अधिक गावों के लोग बेहाल है। किसानों की फसल सूखने के कगार पर है। भीषण गर्मी में बिजली द्वारा उपयोग में लाने वाले संसाधनों का कोई प्रयोग नहीं कर पा रहा है। जिसकी शिकायत बार-बार ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से किया लेकिन कोई असर विभाग पर नहीं हुआ। आखिरकार ग्रामीणों का सब्र टूट गया और मंगलवार की सुबह नौ बजे ही पहुंचकर एक बजे तक उपकेंद्र पर जमे रहे। एसडीओ शिवशंकर प्रसाद के समझाने बुझाने के बाद ग्रामीण किसी तरह शांत हुए। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि ओवरलोड होने के कारण बिजली आने के साथ ही दो से पांच मिनट के अंदर ही ट्रिप कर जाती है। उन्हें पांच से छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है। लो वोल्टेज होने के कारण पंपिंग सेट भी नहीं चल पा रहे हैं। फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इस दौरान क्षेत्र के मेउड़िया, पठनपुरवा, पांडेयपुर, रसूलहा, दादोपुर, नेवढ़िया, तिलगा, उत्तरपट्टी, तिउराँन, बुद्धीपुर, जयसिंहपुर,बनेवरा बहरी सहित कई गांव के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें