जौनपुर। अब शहर खुले में शौच से मुक्त हो गया है। नगर पालिका परिषद ने शुक्रवार को इसकी अधिकृत सूचना जारी करते हुए दावा किया है कि अब कहीं भी खुले में शौच के लिए लोग नहीं जा रहे।
सवा तीन लाख आबादी वाले शहर में लोग खुले में शौच करते थे। सबसे अधिक खराब हालत गोमती नदी के किनारों की रहती थी। आस-पास के लोग गोमती नदी के किनारे खुले में शौच कर रहे थे। लोग खुले में शौच नही कतरें। इसके लिए नगर पालिका ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर के ऐसे लोग जिनके पास शौचालय नहीं है। उनको शौचालय बनवाने का कार्य कर रहा था। वहीं लोगों को खुले में शौच नहीं करने के लिए जागरुक भी कर रहा था। इतना ही नहीं अभियान चलाकर गोमती नदी के घाटों पर खुले में शौच कर रहे लोगों को माला पहना कर दोबारा ऐसा नहीं करने का शपथ लिया जा रहा था। जिसके बाद अब शहर खुले में शौच से मुक्त हो गया है। नगर पालिका ने शहर के सभी वार्डों को ओडीएफ घोषित किया है।