फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरवासी बस करें एक फोन, होगा समस्याओं का निदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहरवासियों को सफाई, पेयजल और पथ प्रकाश से संबंधित समस्याओं के लिए अब इधर-उधर नहीं भटकना होगा। बस उनको एक फोन करनी होगी। इसके बाद जिम्मेदारों की ओर से उनकी समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका कार्यालय में कंट्रोल रूम खोल दिया गया है। वहीं, हर सोमवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आई शिकायतों का निस्तारण जनसुनवाई के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन

सवा तीन लाख आबादी वाले शहर में साफ-सफाई सहित पेयजल, प्रकाश संबंधी समस्याओं को लेकर आए दिन शिकायतों का अंबार लगा रहता था। इसके निस्तारण को लेकर उन्हें नगर पालिका का चक्कर काटना पड़ता था। बावजूद इसके, समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा था। इससे शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन उनको अब ऐसा नहीं करना होगा। उन्हें बस एक काल करनी होगी और उनकी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। इसके लिए, नगर पालिका की ओर से कंट्रोल रूम खोला गया है, जो नगरपालिका परिषद कार्यालय में संचालित है। इसका मोबाइल नंबर 8081206702 है। इस पर शहरवासी समस्याओं से संबंधित शिकायत कर सकते हैं। उनकी इन शिकायतों के निस्तारण के लिए प्रत्येक सोमवार को 10 से दोपहर 12 बजे तक नगरपालिका परिषद कार्यालय में जन सुनवाई का आयोजन किया जाएगा। समस्याओं से संबंधित कंट्रोल रूम में आई शिकायतों का निस्तारण अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा की ओर से जनसुनवाई के दौरान किया जाएगा।
वर्जन
शहरवासियों की पेयजल, पथ प्रकाश और सफाई से संबंधित समस्याओं का निदान हो सके, इसके मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। नगर पालिका परिषद कार्यालय में कंट्रोल रूम खोला गया है। इसमें फोनकर लोग समस्याओं से संबंधित शिकायत कर सकते हैं। उनकी शिकायतों का निस्तारण नगरपालिका परिसर में हर सोमवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में किया जाएगा। - संतोष कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें