फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मंझे से दो हुए घायल

Fri, 15 Jan 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर जानलेवा चायनीज मंझे से सभासद सहित दो लोग घायल हो गए। इनके गले में मंझा फंस जाने से गर्दन कट जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


जिन्हें घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, चायनीज मंझे की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने को लेकर नौजवान छात्र संगठन ने मंझे का पुतला फूंक कर अपनी नाराजगी जताई और प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने की जिला प्रशासन से मांग की।

जिले में प्रशासन के प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद चाइनीज मंझे की बिक्री धड़ल्ले से जारीा है। आए दिन लोग इसकी चपेट में आने से घायल हो रहे हैं। सिकरारा थाना क्षेत्र के सादात बिंदुली गांव निवासी राहुल यादव गुरुवार को दवा लेने जौनपुर आए थे।
विज्ञापन


बाइक से लौटते समय मड़ियाहूं पड़ाव के पास उनके गले में अचानक चाइनीज मांझा आ गया। वह ब्रेक मारकर रूके लेकिन तभी बच्चे मांझा खींचने लगे इससे उनकी गर्दन कट गई।

जफराबाद नगर पंचायत के हिसार कोट मोहल्ला के सभासद शाह नेयाज अहमद गुरुवार की शाम चार बजे के करीब कसबे से कबूलपुर बाजार जा रहे थे।

नैपुरा मोड़ के पास अचानक सड़क पार उड़ रही पतंग नीचे गिर गई और चाइना मांझा उनके गर्दन में फंस गया। जिससे उनकी गर्दन कटने लगी। उन्होंने तुरंत अपने हाथ से मंजे को छुड़ाने का प्रयास किया।

उनकी अंगुलियां भी कटने लगी इतने पर वे बाइक से लड़खड़ा के गिर गए। आस पास के लोगों ने उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। 
 
उधर, नौजवान छात्र संगठन के जिला महासचिव अभय मिश्र के नेतृत्व में गुरुवार को अटाला मस्जिद के सामने चाइनीज मंझे का पुतला फूंका गया।

अभय सिंह ने कहा कि बाजार में धड़ल्ले से चाइनीज मांझा बिक रहा है। इससे मनुष्य ही नहीं पशु पक्षियों की जान पर भी बन आई है।

मंझे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाए जाने की मांग करते हुए सद्दाम हुसैन ने कहा कि अगर प्रशासन इस पर रोक नही लगाता है तो छात्र संगठन आंदोलन करते हुए फिर आरपार की लड़ाई लड़ेगा।

 पुतला दहन में संगठन के नगर अध्यक्ष शर्की हसन, मंजेश चतुर्वेदी, प्रशांत चतुर्वेदी, आदर्श पांडेय, अल्तमस, अफजल, ओमकार, गालिब के साथ ही काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें