आरोपी की दुकान से पांच किग्रा सिंथेटिक धागा/चाइनीज मांझा (लटाई व रोल में लपेटा हुआ) बरामद किया है। लखनपुर निवासी शिवम मौर्या को छह किग्रा प्रतिबंधित मांझा के साथ गिरफ्तार किया गया। कलीचाबाद निवासी संग्राम सिंह चौहान को 3 किग्रा प्रतिबंधित मांझा के साथ गिरफ्तार किया। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कचगांव रोड से कुणाल सोनकर को गिरफ्तार किया। वह ठेले पर प्रतिबंधित मांझा बेच रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से आठ किलो मांझा बरामद किया है।
दिलशादपुर निवासी मोनू गौतम गिरफ्तार किया गया। कब्जे से प्रतिबंधित अवैध सिन्थेटिक्स से बने नायलान धागा कुल वजन 2.5 किग्रा (बड़ी अन्टी 18 और छोटी अंटी 50) बरामद किया गया। मड़ियाहूं पुलिस ने खैरुद्दीनगंज बाजार से प्रेमचंद्र केशरी को गिरफ्तार किया। दुकानदार के कब्जे से 110 प्रतिबधित तीनी मांझा और 5 परेता बरामद किया। सरपतहां पुलिस ने अरसिया बाजार से शिवम को गिरफ्तार किया, जिसके पास से तीन बंडल व एक पैकेट में कुल 860 ग्राम प्रतिबंधित चीनी मांझा बरामद किया।
बखोपुर से शिवधारी गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। उनकी दुकान से 13 बंडल प्रतिबंधित सिंथेटिक मांझा बरामद हुआ। वहीं, सरायभोगी से मौसम पत्नी असलम को 16 बंडल सिंथेटिक मांझा के साथ गिरफ्तार किया गया।