फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा से आने वाले बच्चों की बार्डर पर होगी स्क्रीनिंग

विज्ञापन
06- प्रसाद कालेज में बनायी गई अस्थाई जेल का निरीक्षण करने पंहुचे प्रभारी जेल अधीक्षक एसडीएम सदर नि? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। राजस्थान के कोटा में फंसे जिले के करीब दो सौ छात्र रविवार को जिले में पहुंचेंगे। आठ बसों के माध्यम से उन्हें लाया जा रहा है। इन सभी बसों को बार्डर पर रोककर बच्चों की रैपिड चेकिंग की जाएगी। इस रिपोर्ट के आधार पर ही तय किया जाएगा कि उन्हें होम क्वारंटीन में भेजा जाएगा या क्वारंटीन सेंटर में। जांच के लिए सीआरओ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोटा के कोचिंग सेंटर में जिले के सैकड़ों बच्चे वहां रहकर पढ़ाई करते हैं। लॉकडाउन के बाद से वहीं फंस गए थे। प्रदेश सरकार की पहल के बाद इन सभी बच्चों को घर लाया जा रहा है। इनमें जौनपुर के करीब 193 छात्र शामिल हैं। आठ बसों में सवार ये छात्र झांसी से होते हुए रविवार भोर में जौनपुर पहुंचेंगे। इनकी बार्डर पर ही स्क्रीनिंग कराई जाएगी। इसके डीएम ने टीम तैनात करने के निर्देश दिए हैं। सीआरओ डॉ सुनील कुमार वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्ति करते हुए बार्डर पर बसों को रोककर बच्चों को खाने-पीने, जांच और रहने की व्यवस्था कराने को कहा है। सीएमओ को शासन से मिली जांच किट के माध्यम से सभी का रैपिड टेस्ट कराने का कहा गया है। सीआरओ ने बताया कि बसों से आ रहे बच्चों को बार्डर पर ही रैपिड टेस्ट किया जाएगा। इनमें निगेटिव आने के बाद उन्हें होम क्वारंटीन के लिए भेजा जाएगा। रैपिड टेस्ट में जो पॉजीटिव आएगा, उसे बदलापुर, मछलीशहर या जौनपुर के क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा। उधर, डीएम के निर्देश के बाद एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने बच्चों को क्वारंटीन में रखने के लिए बदलापुर के शाहगंज रोड स्थित एनपीएस पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने कमरा, शौचालय, बिजली, पानी, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था की जानकारी ली। ईओ डॉ.महेंद्र कुमार को साफ-सफाई व छिड़काव कराने का निर्देश दिया। इस दौरान तहसीलदार अजय कुमार पांडेय, प्रबंधक अरुण सिंह, राजस्व निरीक्षक अनिल तिवारी, अजय पांडेय आदि उपस्थित रहे।
लीगल एड के लिए यहां करें संपर्क
जौनपुर। लॉक डाउन से उत्पन्न परिस्थितियों में लोगों की दुश्वारियां दूर करने और बच्चों, महिलाओं को विधिक सहायता के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने फोन नंबर जारी किया है। प्राधिकरण के सचिव मो फिरोज ने बताया कि लीगल एड के नंबर1800-419-0234 पर कॉल कर मदद पाई जा सकती है। अधिवक्ता शशिकला पांडेय से 9450019664, दीपांशु दास से 9451321172 और दुष्यंत कुमार मिश्र से 9415424592 नंबर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

जांच में दो मिले निगेटिव, आठ की जांच होगी आज
बदलापुर। नगर के वार्ड नंबर आठ के एक मकान से कोरोना संक्रमित मिलने के बाद घर-घर अभियान में चिह्नित किए गए 10 संदिग्धों में शनिवार को दो की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। दोनों में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। आठ अन्य की जांच रविवार को की जाएगी। सीएचसी के अधीक्षक डॉ.संजय दुबे ने बताया कि वार्ड की स्थिति अभी सामान्य है। स्वास्थ्य टीम शनिवार को भी वार्ड में डटी रही। सावधानी के दृष्टिकोण से उन्होंने लोगों से लॉक डाउन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस बनाने की अपील की।
अस्थाई जेल का किया निरीक्षण, कराया सैनिटाइज
जौनपुर। पंचहटिया स्थित प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल में बनाए गए अस्थाई जेल का शनिवार को एसडीएम व प्रभारी जेल अधीक्षक नीतिश कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कमरों में साफ-सफाई, बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था देखी। पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया। इसी परिसर के दूसरे छोर पर बने क्वारंटीन सेंटर का भी निरीक्षण कर वहां रह रहे लोगों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि अस्थाई जेल की साफ-सफाई करा दी गई है। डीएम के आदेश के बाद इसमें लोगों को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें