जौनपुर। जिले में इस सप्ताह चाइल्ड लाइन सेवा शुरु हो जाएगी। इसके तहत लावारिश बच्चों की जानकारी होने पर उसे पकड़ कर सुरक्षित रखा जाएगा। इस सेवा के तहत 1098 टोल फ्री नंबर पर जारी किया गया गया है।जिस पर सूचना मिलते ही उक्त सेवा की टीम मौके पर पहुंचकर लावारिश बच्चें को कब्जे में लेकर मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया करेगा। इसके बाद पता मिलने पर बच्चों को परिजनों को सौपा जाएगा। अनाथ होने की स्थिति में बाल गृह भेजा जाएगा।
लावारिश बच्चों की सूचना तत्काल नहीं मिल पाती थी। जिससे उनके साथ कोई घटना घटने की संभावना बनी रहती थी। बाल कल्याण समिति को कहीं से सूचना मिलती थी। तब वे संबंधित थाने को सूचना देकर बच्चे को कब्जे में लेकर बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत करने का निर्देश देती थी। लेकिन इसका अच्छा परिणाम नहीं मिल पाता था। जिसे गंभीरता से लेते हुए सरकार द्वारा चाइल्ड लाइन सेवा का संचालन किया गया है। यह सेवा 24 घंटे संचालित रहेगी। इसके तहत 1098 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। जिस पर कोई भी व्यक्ति लावारिश बच्चों की सूचना दे सकता है। इस सेवा की टीम द्वारा एक घंटे में पहुंचकर लावारिश बच्चे को अपने कब्जे में लेगी। टीम 24 घंटे तक बच्चे को अपने कब्जे में रख सकती है। उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुुत करना होगा। इसके बाद टीम बच्चे का पता चलने पर उसे पजिनों को सुपुर्द की जाएगी। पता मालूम नहीं होने पर बच्चे को बाल सुधार गृह में भेज देगा।
इस सप्ताह चाइल्ड लाइन सेवा शुरु हो जाएगी। यह सेवा 24 घंटे जारी रहेगी। लोग लावारिश बच्चों की सूचना दे सकें। इसके लिए 1098टोल फ्री नंबर है। जिस पर सूचना मिलते ही उक्त सेवा की टीम पहुंचकर बच्चे को अपने कब्जे में ले लेगी।
संतोष कुमार सोनी
जिला प्रोवेशन अधिकारी