सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद केराकत कोतवाली में बिलखते परिजन
- फोटो : JAUNPUR
केराकत। नगर के बाईपास मार्ग पर सोमवार को बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे में बड़ा भाई बाल-बाल बच गया। चालक ट्रैक्टर मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर निवासी शिवा मोदनवाल कस्बे में भोजनालय चलाते हैं। उनका बड़ा पुत्र विशाल अपने छोटे भाई अनमोल (8) के साथ कोचिंग के लिए गया था। कोचिंग से निकलने के बाद दोनों भाई एक ही सायकिल से अपनी दुकान के लिए निकले। सायकिल विशाल चला रहा था, जबकि अनमोल आगे बैठा था। मोड़ के पास पीछे से तेज गति में आ रही ट्रैक्टर ने सायकिल को टक्कर मार दी। अनमोल ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। सड़क के दूसरी तरफ गिरने से विशाल बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद भीड़ ने दौड़ाया तो चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।