फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के जवंसीपुर गांव में बृहस्पतिवार को खेलते समय बिजली के तार की चपेट में आने से एक बालक की झुलस कर मौत हो गई।
विज्ञापन

जवंसीपुर गांव निवासी गणेश सिंह का 8 वर्षीय पुत्र दोपहर में नदी के किनारे पीएचसी जमालापुर के बगल में बच्चों के साथ खेल रहा था। वहां पहले से 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार गिरा पड़ा था। जिसे खेलते समय शनि देख नहीं पाया और वह तार की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। शनि को तार की चपेट में आते देख साथ में खेल रहे बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर पीएचसी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो शनि जमीन पर गिरा पड़ा था और उसके बगल में बिजली का तार गिरा था। पुलिस ने सबसे पहले साथ में खेल रहे बच्चों को सुरक्षित किया और फिर चौकी प्रभारी भाऊपुर को सूचना दी। पीएचसी पर तैनात डॉक्टर ने शनि को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने 108 एंबुलेंस से शनि को जिला अस्पताल भेजवाया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने शनि को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी भाऊपुर रामबहादुर यादव ने बताया कि बिजली की तार की चपेट में आने से बालक की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें