फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न योजनाओं के बांटे चेक

विज्ञापन
चेक के साथ खड़े लाभार्थी।सूचना विभाग
विज्ञापन
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संपूर्ण आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन के डिजिटल एकीकरण के लिए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पोर्टल एवं वेबसाइट की लांचिंग, लोगो का अनावरण और आउटसोर्स कार्मिकों को चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष
विज्ञापन

मनोरमा मौर्या, कजगांव फिरोज अहमद, मुंगराबादशाहपुर के अध्यक्ष कपिल मुनि वैश्य, डीएम सैमुअल पाल एन, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने मुख्यमंत्री का उद्बोधन सुना। इस मौके पर अतिथियों को बुके एवं उपहार स्वरूप पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगर पालिका व पंचायत के आउटसोर्सिंग स्वच्छकार कर्मचारी मेराज, विनोद, वाजिद, फिरोज, सलीम, आशीष, राहुल, नियाज, अमित एवं रहमान को सेफ्टी किट वितरित की गई। मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के तहत श्रमिक रवि कुमार, मो. शादाब एवं दीपक को 56 हजार रुपये के सांकेतिक चेक, कन्या विवाह सहायता योजना के तहत जीउत, शशिकला, विद्या एवं परमशीला देवी को 65 हजार रुपये के चेक और संगीता एवं रामवती को मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना के तहत 2 लाख 25 हजार रुपये का चेक वितरित किया गया। डीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सरकार के निर्देशों का क्रियान्वयन किया जाएगा। सीडीओ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पीयूष गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ठ, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, एएलसी देवव्रत यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, सेवायोजन अधिकारी उपस्थित रहे। संचालन प्रीति श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें