फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पीली नदी में डूबे युवक की तलाश जारी एसडीआरएफ को भी नहीं मिली सफलता

विज्ञापन
सिंगरामऊ,पीली नदी में युवक की तलाश करती एस डी आर एफ की टीम
विज्ञापन
सिंगरामऊ। बहरा पार्क के पास पीली नदी में डूबे युवक की तलाश में पुलिस के बाद अब एसडीआरएफ की टीम भी जुट गई है। हालांकि, कई दिनों से चले आ रहे तलाशी अभियान के बावजूद लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। तीन दिन पहले थानाक्षेत्र के बहरा पार्क के पास पीली नदी में एक युवक का शव मिला था। शव की पहचान मल्लूपुर गांव निवासी गोरख कुमार के रूप में हुई थी। मौके पर मिले कपड़ों के आधार पर पुलिस ने आशंका जताई थी कि उसका साथी मोनू निवासी बछाड़ी भी नदी में डूबा हो सकता है। पुलिस ने नदी के दोनों तटों और आसपास के संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा : लगातार तलाशी अभियान के बाद, थाना प्रभारी ने एसडीआरएफ की मदद मांगी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने टीम प्रभारी सुखीराम यादव के नेतृत्व में नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ टीम में आरक्षी चंद्र प्रकाश, अभिषेक, जय सिंह और अमन पटेल शामिल थे। थाना प्रभारी अखिलेश मौर्य और उनके सहयोगियों की देखरेख में टीम ने नदी के विभिन्न हिस्सों में संभावित स्थानों पर तलाश की। कई घंटों तक चले इस अभियान के बावजूद लापता युवक का कोई पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ की टीम अभी भी तलाश जारी रखे हुए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें