फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड मजिस्ट्रेटों ने ठेला लगाने वालों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वार्ड मजिस्ट्रेेेटों ने ठेला लगाकर सब्जी व फल आदि बेचने वालों की शनिवार को अभियान चलाकर जांच की। यह अभियान बाहर से आए लोगों द्वारा फल व सब्जी का ठेला लगाने की शिकायत पर हुई। हालांकि इस दौरान बिना रजिस्ट्रेशन के ठेला लगाते कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव व शहरवासियों को घर पर ही फल व सब्जी उपलब्ध हो सके इसके लिए शहर के सभी 39 वार्डो में कुल 813 ठेला वालों का पंजीकरण कर स्वीकृति प्रदान की गई है। लेकिन अधिकांश ठेले वाले मोहल्ले में नहीं जाकर सड़कों पर ही ठेला लगाने का कार्य कर रहे थे। इतना ही नहीं दिल्ली, मुंबई व सूरत आदि स्थानों से आए प्रवासी श्रमिक भी ठेला लगाना शुरू कर दिये थे। जिसे गंभीरता से लेते हुए एडीएम वित्त व राजस्व ने वार्डों में तैनात मजिस्ट्रेटों को शनिवार को ठेला लगाने वालों की जांच करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में मजिस्ट्रेटों ने अपने-अपने वार्डों में ठेला लगाने वालों की जांच की।
विज्ञापन

- बाहर से आए लोगों द्वारा भी ठेला लगाने की शिकायत मिली थी। जिसके मद्देनजर जांच की गई। लेकिन कोई बाहर से आया व्यक्ति ठेला लगाता नहीं मिला।
- रामप्रकाश, अपर जिलाधिकारी(वित्त व राजस्व)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें