फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लोगों से 38.50 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नौकरी दिलाने के नाम पर 38.50 लाख की ठगी करने वाले के खिलाफ बरसठी व नेवढि़या थाने में चार मुकदमे दर्ज किए गए। नेवढि़या में शनिवार को तो बरसठी में बीते 25 जनवरी को मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले में आरोपी ठग की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

निगोह : बरसठी क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी कृपाशंकर दुबे ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के कनावा गांव निवासी कौशल कुमार पांडेय ने भतीजे विद्युत कुमार दुबे को डीएम कार्यालय में नजारत या सफाईकर्मी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख 50 हजार रुपये ले लिया।
आरोप है कि भतीजे को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर स्टांप लगे सादे पेपर पर हस्ताक्षर भी करा लिया। कहा कि हस्ताक्षर करते रहिए नौकरी पक्की हो गई है। शंका होने पर पता किया गया तो मामला फर्जी निकला तो उनके होश उड़ गये। आरोप है कि विद्युत कुमार ने जब उनसे पैसा मांगा तो जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

इसी तरह चतुर्भपुर गांव निवासी नीरज दुबे से डीएम कार्यालय में सफाईकर्मी व उसकी पत्नी अंजू को आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के लिए छह लाख रुपये कौशल पांडेय ने ले लिया। आरोप है कि इन्हें भी फर्जी नियुक्तिपत्र दिया गया। पुलिस ने दोनों मामले में एक ही दिन मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि दोनों पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
नेवढ़िया : नेवढ़िया थाना क्षेत्र के महारथपुर (खेतापुर) गांव निवासी शनि कुमार तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी ने तहरीर देकर कहा कि मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के कनवां गांव निवासी कौशल कुमार पांडेय ने जिलाधिकारी कार्यालय में सफाईकर्मी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर मुझसे तीन लाख रुपये और मेरी पत्नी आकांशा देवी व नेवढ़िया थाना क्षेत्र के कुत्तूपुर गांव निवासिनी प्रिया देवी पत्नी उजलेश से आंगनबाड़ी में कार्यकर्ती और सहायिका पद पर नियुक्ति कराने के नाम पर छह लाख रुपये ले लिया। संदेह होने पर पता किया गया तो मामला फर्जी निकला तो उनके होश उड़ गए। इसी तरह थाना क्षेत्र के बहरी गांव निवासी सुनील कुमार मिश्र पुत्र राजेश मिश्र से कंप्यूटर ऑपरेटर डूडा कार्यालय कलेक्ट्रेट जौनपुर में नौकरी दिलाने के लिए 10 लाख रुपये कौशल पांडेय ने ले लिया। आरोप है कि इन दोनों को फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया। वही पीड़ित द्वारा अपना पैसा मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस दोनों मामले में एक ही दिन मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश में जुट गई। थानाध्यक्ष अश्वनी दुबे ने बताया कि पीड़ितों की लिखित तहरीर पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें