फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप नेताओं से अभद्रता पर हटाए गए सीएचसी अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। विहिप पदाधिकारियों से अभद्रता के आरोप में सीएचसी केराकत के अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार को बृहस्पतिवार की शाम सीएमओ ने पद से हटा दिया। इसके बाद डॉ. राजेश ने वीडियो जारी कर पद से हटाए जाने का कारण मंदिर निर्माण के लिए ढाई लाख रुपये चंदा न देने को बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मछलीशहर सांसद के नाम का दबाव बनाकर उनसे चंदा मांग रहे थे। असमर्थता जताने पर उन्हें पद से हटवा दिया गया। वहीं सांसद ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह दिल्ली में हैं। उन्होंने किसी पर दबाव नहीं दिया।
विज्ञापन

डॉ. राजेश पर आरोप है कि उन्होंने विहिप के कुछ पदाधिकारियों से अभद्रता की थी। जांच के बाद सीएमओ ने उनके विरुद्ध कार्रवाई की। पद से हटाए जाने पर उन्होंने वीडियो जारी कर मंदिर निर्माण के लिए चंदा न देने का हवाला देते हुए कहा कि मछलीशहर सांसद का प्रतिनिधि बनकर कुछ लोग रविवार को मंदिर के लिए ढाई लाख रुपये चंदा मांग रहे थे। इनकार करने पर उन्होंने सांसद बीपी सरोज से भी बात कराई। उन्होंने फोन पर सांसद से भी चंदा देने में असमर्थता जताई। इस पर वह नाराज हो गए। सांसद प्रतिनिधि ने उसी दिन मुझे चेतावनी देते हुए कहा था कि चार-पांच दिन में पद से हटवा दिया जाएगा। इसके बाद बृहस्पतिवार शाम को इस पद से हटाने का सीएमओ का आदेश भी मिल गया। उनकी जगह करंजाकला में तैनात डॉ. संतोष कुमार को नियुक्त किया गया है।
मैंने किसी व्यक्ति विशेष को प्रतिनिधि नहीं बनाया है। क्षेत्र की पूरी जनता मेरी प्रतिनिधि है। मैं सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए दिल्ली में हूं। इस प्रकरण से मेरा कोई सरोकार नहीं है। चिकित्सक पर पहले से ही भ्रष्टाचार के तमाम आरोप थे। उसी के तहत सीएमओ ने जांच कर कार्रवाई की है। अब कुछ लोगों द्वारा राजनीतिक हित में अधीक्षक को संरक्षण देकर मेरा नाम शामिल कराया जा रहा है।
विज्ञापन

- बीपी सरोज, भाजपा सांसद, मछलीशहर।
डॉ राजेश कुमार के खिलाफ तमाम शिकायतें थीं। सीएचसी के कर्मचारी-डॉक्टर उनके काम से असंतुष्ट थे। बिना सूचना दिए केंद्र से अनुपस्थित रहने सहित कई अन्य लापरवाही भी पाई गई थी। लिहाजा उन्हें अधीक्षक के पद से हटाकर डॉ संतोष कुमार को चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन

-डॉ राकेश कुमार, सीएमओ, जौनपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें