फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध कस्कारण अधूरी जांच छोड़कर कर लौटी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजाबाजार। महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के बसहराकला गांव में आवास की जांच करने पहुंची टीम को शुक्रवार को बैरंग लौटना पड़ा। शिकायतकर्ता एक लाभार्थी को अपात्र बताते हुए ताला खोलवाने की जिद करने लगा। संबंधित घर की महिलाएं आक्रोशित हुई तो टीम को जांच अधूरी छोड़कर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बसहराकला गंव निवासी कन्हैयालाल यादव, विपुल सिंह, विजय, राहुल, हेमंत आदि ने चार दिन पहले बीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर आवास आवंटन में धांधली का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि एक ही परिवार के कई लोगों को आवास दिया गया है। जबकि नेत्रहीन सूरा देवी, गुलफाम, रामदास सहित दर्जनों पात्र को चुनावी द्वेष में आवास का लाभ नहीं दिया गया है। जांच के लिए शुक्रवार को बीडीओ सुरेंद्र बहादुर सिंह, टीए सूर्यभान सिंह के साथ गांव पहुंचे। टीम ने अमीन और नसीम के आवास का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान शिकायतकर्ता अमीन के घर के भीतर ताला खोलवाने की जिद करने लगा। तभी वहां मौजूद उसके घर की महिलाएं आक्रोशित हो गईं। इसके बाद बीडीओ सुरेंद्र बहादुर सिंह अधूरा छोड़कर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें